- विरोध : कर्नाटक सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रदर्शन

राज्यपाल नाम ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सोया गया
राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सोया गया
बीदर कर्नाटक की सरकार किसान और दलित विरोधी नीतियों पर चल रही है। और सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों में बदलाव करना चाहिए। यह बात पूर्व विधायक प्रकाश खंड्रे ने कही। जिले के भालकी शहर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी भालकी मंडल की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रकाश खंड्रे ने कहा कि तहसील के दलितों, किसानों और गरीबों की अनेक गंभीर समस्याओं का समाधान करने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल रही है। ऐसी किसान विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने कहा कि बीदर जिले में खेती पर निर्भर हजारों परिवार आर्थिक
आंदोलनकर्ताओं ने सौंपा मांगों का ज्ञापन।
और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं की अनिश्चितता, फसल नुकसान, मुआबजा मिलने में देरी और गन्त्रा उत्पादकों को उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर अपना कर्तव्य भूल रही है। विभित्र
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी के कारण किसान समुदाय गंभीर संकट में है। उन्होंने सरकार से सभी व्यवस्थाओं में सुधार कर गरीबों और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इसी दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा और पूर्व विधायक प्रकाश खंड्रे के नेतृत्व मे








