Traffictail

VIDEO: ऊपर से दिख रहा था छिछला पानी, अंदर नजर आई अलग ‘दुनिया’! छोटे से तालाब की गहराई देख चौंक जाएंगे

प्रकृति कितनी विचित्र हो सकती है इसके बारे में इंसानों को तो पूरी तरह से अंदाजा ही नहीं होता. उन्हें लगता है कि वो प्रकृति से भी बड़े हैं और इसलिए वो तबाही मचाने लगते हैं पर जब ये दुनिया अपना असली रूप दिखाती है तो इंसान चौंक जाता है. हाल ही में प्रकृति के असल रूप का छोटा सा हिस्सा एक वायरल वीडियो में देखने को मिला. इस वीडियो में एक छिछला तालाब (Shallow pond deep from inside video) नजर आ रहा है जो अंदर से इतना गहरा है कि उसकी गहराई देखकर ही आपके होश उड़ जाएंगे.

ट्विटर अकाउंट @OTerrifying पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज (weird videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें ग्लेशियर के पास मौजूद एक छिछला पानी (shallow water pond deep video) का स्रोत दिख रहा है. ये इतना छोटा सा स्रोत है कि इसे तालाब भी नहीं कहा जा सकता. पर इस तालाब के अंदर की गहराई ऐसी है कि आपको उसे देखकर ऐसा लगेगा कि जैसे अंदर एक अलग ही दुनिया बसी हुई है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Praja Math News
Author: Praja Math News

Poll not found