Traffictail

होली के बाद सरकारी बैंकों में होने वाली प्रस्तावित हड़ताल रद्द

पटना 
बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। होली के बाद सभी सरकारी बैंकों में होने वाली प्रस्तावित हड़ताल रदद् हो गई है। शनिवार को बैंक प्रबंधन की शीर्ष संस्था इंडियन बैंक एसोसिएशन और बैंक कर्मियों की शीर्ष संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बीच वार्ता के दौरान हड़ताल रदद् पर समझौता हुआ। अब बैंकों में सामूहिक हड़ताल नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मचारियों की एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर होली के बाद हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी, लेकिन समझौते के बाद अब इस प्रस्तावित हड़ताल को रद्द कर दिया गया है। 

Praja Math News
Author: Praja Math News

Poll not found