Traffictail

बिहार में बढ़ा अपराध का ग्राफ, पटना को छोड़ किसी जिले में 100 नंबर काम नहीं करता

बिहारशरीफ    
रैली की तैयारी के लिए शुक्रवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहारशरीफ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला। सूबे में कानून व्यवस्था की हालत पर सवाल उठाये। वहीं चिराग पासवान ने दिल्ली विधानसभा में हार का ठिकरा बीजेपी नेताओं के बड़बोलेपन पर फोड़ा। 

चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने कहा कि जंगलराज के विकल्प के तौर पर सीएम नीतीश कुमार को बिहार की बागडोर जनता ने दी है। पहली बार नीतीश कुमार के सीएम बनने के कुछ साल तक सब ठीक रहा। उसके बाद फिर से अपराधियों ने वर्चस्व बना लिया है। सूबे में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। चोरी, लूट व हत्या की घटनाएं बढ़ गयी हैं। पटना छोड़कर किसी भी जिले में 100 टॉल फ्री नंबर काम नहीं करता है। शहरी क्षेत्र में महिला पुलिस दिखती हैं। लेकिन, ग्रामीण थानों में महिला पुलिस नहीं दिखती हैं। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महिला फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं बनाया गया है। 

लोजपा प्रमुख ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी बिहार अन्य राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ा है। यहां के लोग महानगरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों में जाने के लिए युवा विवश हैं। 14 अप्रैल को पटना में आयोजित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए वे नालंदा पहुंचे थे।  

Praja Math News
Author: Praja Math News

Poll not found