
*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈*
*👉🏻लेख क्र.-सधस/२०८०/मार्गशीर्ष/शु./१०*
*┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓*
*🌻शुक्रवार, २२ दिसंबर २०२३🌻*
*सूर्योदय: 🌄 ०७:०५*
*सूर्यास्त: 🌅 १७:४५*
*चन्द्रोदय: 🌝 १४:०४*
*चन्द्रास्त: 🌜 २७:२३*
*अयन 🌖 उत्तरायण*
*ऋतु: 🏔️ शिशिर*
*शक सम्वत: 👉 १९४५ (शोभकृत)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८० (पिंगल) (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार २०७९)*
*संवत्सर 👉 शोभकृत*
*संवत्सर (उत्तर )👉 पिंगल*
*युगाब्द 👉 ५१२५*
*मास 👉 मार्गशीर्ष*
*पक्ष 👉 शुक्ल*
*तिथि 👉 दशमी (०८:१६ से एकादशी)*
*नक्षत्र 👉 अश्विनी (२१:३५ से भरणी)*
*योग 👉 परिघ (११:१० से शिव)*
*प्रथम करण 👉 गर (०८:१६ तक)*
*द्वितीय करण 👉 वणिज (१९:४२ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 धनु*
*चंद्र 🌟 मेष*
*मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम, मार्गी)*
*बुध 🌟 धनु (अस्त, पूर्व, वक्री)*
*गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, वक्री)*
*शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*राहु 🌟 मीन*
*केतु 🌟 कन्या*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:४७*
*राहुकाल 👉 ११:०५ से १२:२५*
*यमगण्ड 👉 १५:०५ से १६:२६*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०९:१३ से ०९:२५६*
*अमृत काल 👉 १४:३४ से १६:०७*
*सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०७:०९ से २१:३६*
*रवियोग 👉 ०७:०९ से २१:३६*
*विजय मुहूर्त 👉 १३:५७ से १४:३८*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१९ से १७:४६*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:२१ से १८:४४*
*निशिता मुहूर्त 👉 २३:४८ से २४:४३*
*राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व*
*होमाहुति 👉 शनि*
*दिशाशूल 👉 पश्चिम*
*अग्निवास 👉 आकाश*
*भद्रावास 👉 स्वर्ग (१९:४२ से)*
*चन्द्रवास 👉 पूर्व*
*शिववास 👉 सभा में (०८:१६ से क्रीड़ा में)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – चर २ – लाभ*
*३ – अमृत ४ – काल*
*५ – शुभ ६ – रोग*
*७ – उद्वेग ८ – चर*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – रोग २ – काल*
*३ – लाभ ४ – उद्वेग*
*५ – शुभ ६ – अमृत*
*७ – चर ८ – रोग*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*पूर्व-उत्तर (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️*
*मोक्षदा एकादशी व्रत (स्मार्त), श्रीगीता जयन्ती, मौनी एकादशी, श्रीसूर्य उत्तरायण+शिशिर आरम्भ, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२५ से दोपहर ०१:४३ तक आदि।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज २१:३६ तक जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चे, चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (ली) नामक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
*धनु – ३०:४७ से ०८:५१*
*मकर – ०८:५१ से १०:३२*
*कुम्भ – १०:३२ से ११:५८*
*मीन – ११:५८ से १३:२१*
*मेष – १३:२१ से १४:५५*
*वृषभ – १४:५५ से १६:५०*
*मिथुन – १६:५० से १९:०५*
*कर्क – १९:०५ से २१:२६*
*सिंह – २१:२६ से २३:४५*
*कन्या – २३:४५ से २६:०३*
*तुला – २६:०३ से २८:२४*
*वृश्चिक – २८:२४ से ३०:४३*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*रोग पञ्चक – ०७:०९ से ०८:१६*
*शुभ मुहूर्त – ०८:१६ से ०८:५१*
*मृत्यु पञ्चक – ०८:५१ से १०:३२*
*अग्नि पञ्चक – १०:३२ से ११:५८*
*शुभ मुहूर्त – ११:५८ से १३:२१*
*मृत्यु पञ्चक – १३:२१ से १४:५५*
*अग्नि पञ्चक – १४:५५ से १६:५०*
*शुभ मुहूर्त – १६:५० से १९:०५*
*रज पञ्चक – १९:०५ से २१:२६*
*शुभ मुहूर्त – २१:२६ से २१:३६*
*चोर पञ्चक – २१:३६ से २३:४५*
*शुभ मुहूर्त – २३:४५ से २६:०३*
*रोग पञ्चक – २६:०३ से २८:२४*
*शुभ मुहूर्त – २८:२४ से ३०:४३*
*मृत्यु पञ्चक – ३०:४३ से ३१:१०*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*धैर्यवान मनुष्य आत्म विश्वास की नौका पर सवार होकर आपत्ति की नदियों को सफलता पूर्वक पार कर जाते हैं।*🚩😊
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में कई लाभ के अवसर आएंगे। परंतु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका समय पर लाभ नहीं ले पाएंगे। नौकरी अथवा स्थान परिवर्तन के भी योग है। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। महिला वर्ग विशेष कर स्थिति को भापकर ही कुछ बोले बेतुकी बातो से आस पास का वातावरण खराब हो सकता है। नौकरी पेशाओ को आज भाग्य में कुछ कमी अनुभव होगी लापरवाही में कार्य करने पर अधिकारियो से बहस होगी। सरकारी कार्यो में विघ्न आएंगे आज ना ही करें। परिजनों का सहयोग केवल स्वार्थी के लिये ही मिलेगा। सेहत में कुछ न कुछ कमी लगी रहेगी।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज दिन का आधा भाग आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। आज मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने की क्षमता न्यून रहेगी जिस कार्य को करने का प्रयास करें उसी में विलंब होगा आरम्भ होने के बाद भी सफलता संदिग्ध रहने के कारण उत्साह से काम नही कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र एवं घर मे किसी न किसी बात पर तकरार की स्थिति बनेगी कुछ भी बोलने से पहले एक बार विचार अवश्य करें। किसी भी बड़े कार्य को करने से पहले अनुभवियों की सलाह लेना हितकर रहेगा। भावनाओ में बहकर अनुचित कार्य से बचे। मध्यान से बुद्धि विवेक विकसित होगा अपने व्यवहार की ग्लानि होने पर परिजनों से स्नेहपूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। आध्यत्म का सहारा लें।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक स्वभाव को नरम रखे अन्यथा पूर्व में बनाये व्यवहार खराब हो सकते है। मध्यान तक सार्वजनिक व्यवहारों से लाभ के अवसर मिलेंगे कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा धन लाभ आवश्यकता अनुसार होने पर भी संतोष नही होगा। दोपहर बाद आपकी आलसी प्रवृति के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य अनुबंध के आज हाथ आते आते निकलने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक विकारों के कारण बेचैनी रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलने से लाभ होगा। भविष्य के लिये आज निवेश करने से बचें।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन भी आपके लिये शुभ रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज विविध क्षेत्रों से लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन लापरवाही के चलते सफलता कुछएक में ही मिल पाएगी। सामाजिक व्यवहारों के लिये दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा मित्र परिचितों के आयोजनों में योगदान देंगे। नौकरी पेशा जातको को आज थोडा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका उचित लाभ भी मिलेगा लेकिन इंतजार के बाद ही। पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति पर खर्च करेंगे। थोड़ी नौक झोंक के बाद दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। छोटी यात्रा के योग भी है जो केवल खर्चीली ही रहेगी। कुछ समय के मानसिक तनाव को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लाएगा लेकिन भाग्य भरोसे बैठने की स्थिति में परिणाम विपरीत हो सकते है मेहनत करने में आज कसर ना छोड़े बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद जगेगी व्यवसायी वर्ग को अतिरिक्त आय होने की संभावना अधिक है। किसी निकटस्थ के सहयोग से भाग्योदय होगा। नौकरी पेशा जातको को परिश्रम का उचित लाभ मिलेगा अधिकारी वर्ग आप के ऊपर विश्वास करेंगे। संध्या बाद उपहार सम्मान का लाभ मिलेगा मित्रों के साथ रमणीक स्थल पर घूमने का अवसर मिलेगा लेकिन आज बाहर की अपेक्षा घर मे थोड़ी खटपट रहने पर भी अधिक सुरक्षित अनुभव करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज के दिन का पहला हिस्सा आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी। रुके हुए काम पूर्ण करने में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा सहयोग की कमी रहने से मामूली कार्य भी पहाड़ जैसा लगेगा फिर भी मेहनत से पीछे ना हटे मध्यान बाद से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता भी आने से निर्णय लेने में परेशानी होगी फिर भी मानसिक रूप से राहत मिलेगी। धन का निवेश आज भूलकर भी ना करें लंबी यात्रा से बचे हानि हो सकती है। स्वभाव में नरमी आने से परिजनों से सम्बन्ध मधुर होंगे लेकिन प्रेम प्रसंगों से मान हानि होगी। उलझनों से स्वयं को दूर रख आज शांति से समय बिताए।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन आपको शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा मध्यान तक किसी भी कार्य अथवा निर्णय लेने से पहले भविष्य में मिलने वाले परिणाम को देखकर ही कार्य करे सफलता की संभावना बढ़ेगी।दोपहर के बाद पूर्व में किये गए परिश्रम एवं प्रयास आज फलीभूत होंगे धन लाभ असमय होने से अधिक सतर्क रहना पड़ेगा। आकस्मिक यात्रा के कारण कार्य व्यवसाय में ठीक से समय नही दे पाएंगे फिर भी सहकर्मी एवं अधीनस्थों के सहयोग से काम चलता रहेगा। अधिकारी वर्ग आज मेहरबान रहेगा। अभीष्ट सिद्धि के योग है अतिआत्मविश्वाश से बचें। भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछताना ना पड़े इसका भी ध्यान रहे। सेहत संध्या बाद थोड़ी प्रतिकूल रहेगी।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में स्वभाव में जल्दबाजी रहने से कोई गलती होने की संभावना है धर्य से काम करें अन्यथा बाद में अपनी गलती का गुस्सा किसी और पर उतार कर अशांति फैलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य मे अधिक परिश्रम करेंगे उसकी जगह किसी अन्य मार्ग से धन लाभ होने पर अचंभित होंगे। मध्यान बाद का समय अशांति वाला रहेगा किसी पडोसी अथवा स्वजन से अहम् को लेकर टकराव की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर भी उधारी वाले परेशान करेंगे किसी का आर्थिक सहयोग मिलने से समस्या कुछ कम होगी। बुजुर्गो का सहयोग मार्गदर्शन मिलेगा। शुभ आयोजनों में सम्मिलित होंगे।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*बीते दिन की तुलना में आज का दिन राहत वाला रहेगा परन्तु स्वभाव में थोड़ी गरमी आज भी बनी रहेगी लोग आपसे बात करने में झिझकेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा बीमारियों से निजात मिलेगी लेकिन थोड़ा बहुत आलस्य बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पूरा ध्यान देंगे थोड़े परिश्रम से नए अनुबंध मिल सकते है मध्यान के बाद जहां से उम्मीद नही होगी वहां से आकस्मिक लाभ होगा। महिला मित्र से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे फिर भी मर्यादा बनाये रखें संध्या के बाद का समय रिश्तेदारी अथवा परिवारिक मांगलिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें चोटादि का भय है।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन आपके लिए विषम फलदायी रहेगा। मध्यान तक का समय किसी कार्य को लेकर असमंजस में खराब होगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ हानि की परवाह किये बिना लेदेकर काम करेंगे। मध्यान बाद परिस्थिति बदलने से कार्यो में विलम्ब एवं असफलता मिलने से मानसिक चिंता के कारण परेशान रहेंगे सेहत में भी बदलाव आने से उत्साह घटेगा। खर्चे यथावत रहने से धन की कमी अनुभव होगी। छोटी यात्रा पर जा सकते है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा बीमारी पर खर्च होगा। पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पूर्व में किये परिश्रम का आज फल धन लाभ अथवा किसी न किसी रूप में अवश्यके मिलेगा। पुराने धन की उगाही के लिए आज का दिन शुभ है देनदारी को भी तुरंत निपटाने के प्रयास करें अथवा कहा सुनी हो सकती है। व्यवसाय में अतिरिक्त आय होने से आय के मार्ग बनेंगे लेकिन खर्च भी आज अनियंत्रित रहने के कारण बचत नही कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में आज विलम्ब होगा इसलिये ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। सगे संबंधियों के मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। दिखावे की मानसिकता से बचे बाद में परेशानी होगी। सेहत अधिक थकान होने से नरम होगी।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। प्रातःकाल से ही किसी न किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहने से कार्य क्षेत्र पर कम योगदान दे पाएंगे। नौकरी पेशा जातको को आज परिश्रम का उचित फल पाने के लिये अधिक मेहनत और नाराजगी का सामना करना पड़ेगा लेकिन पूर्व और आज मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या बाद से देखने को मिलेगा असंभव कार्य भी सम्भव होते प्रतीत होंगे। धन लाभ होने के साथ ही खर्च भी तुरंत हो जाएगा। मध्यान पश्चात मित्र-परिचितों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। व्यर्थ का धन खर्च अधिक होगा।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
कृतान्तस्य दूती जरा कर्णमूलेसमागत्य वक्तीति लोकाः शृणुध्वम् ।
परस्त्रीपरद्रव्यवाञ्छां त्यजध्वम्भजध्वं रमानाथपादारविन्दम् ॥
*माता लक्ष्मी जी की जय*
*⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳*


