
*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈*
*👉🏻लेख क्र.-सधस/२०८०/आश्विन/शु./पू*
*┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓*
*🌻शनिवार, २८ अक्टूबर २०२३🌻*
*सूर्योदय: 🌄 ०६:३१*
*सूर्यास्त: 🌅 १७:५०*
*चन्द्रोदय: 🌝 १७:३१*
*चन्द्रास्त: 🌜 ❌❌❌*
*अयन 🌖 दक्षिणायन*
*ऋतु: 🏔️ हेमंत*
*शक सम्वत: 👉 १९४५ (शोभकृत)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८० (पिंगल) (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार २०७९)*
*संवत्सर 👉 शोभकृत*
*संवत्सर (उत्तर )👉 पिंगल*
*युगाब्द 👉 ५१२५*
*मास 👉 आश्विन*
*पक्ष 👉 शुक्ल*
*तिथि 👉 पूर्णिमा (२५:५३ से प्रतिपदा)*
*नक्षत्र 👉 रेवती (०७:३० से अश्विनी, २९:५३ से भरणी)*
*योग 👉 वज्र (२२:५० से सिद्धि)*
*प्रथम करण 👉 विष्टि (१५:०२ तक)*
*द्वितीय करण 👉 बव (२५:५३ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 तुला*
*चंद्र 🌟 मेष (०७:३१ से)*
*मंगल 🌟 तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)*
*बुध 🌟 तुला (अस्त, पूर्व, वक्री)*
*गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, वक्री)*
*शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)*
*राहु 🌟 मेष*
*केतु 🌟 तुला*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:३३*
*राहुकाल 👉 ०९:२१ से १०:४६*
*यमगण्ड 👉 १३:३५ से १५:००*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०८:०१ से ०८:४७*
*अमृत काल 👉 २३:११ से २४:४१*
*रवियोग 👉 ०६:२७ से ०७:३१*
*विजय मुहूर्त 👉 १३:५१ से १४:३६*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३३ से १७:५९*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:३३ से १८:५१*
*निशिता मुहूर्त 👉 २३:३५ से २४:२७*
*राहुवास 👉 पूर्व*
*होमाहुति 👉 चन्द्र*
*दिशाशूल 👉 पूर्व*
*अग्निवास 👉 पृथ्वी*
*भद्रावास 👉 मृत्यु (०७:३१ तक, स्वर्ग ०७:३१ से १५:०२ तक)*
*चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व ०७:३१ से)*
*शिववास 👉 श्मशान में (२५:५३ से गौरी के साथ)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – काल २ – शुभ*
*३ – रोग ४ – उद्वेग*
*५ – चर ६ – लाभ*
*७ – अमृत ८ – काल*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – लाभ २ – उद्वेग*
*३ – शुभ ४ – अमृत*
*५ – चर ६ – रोग*
*७ – काल ८ – लाभ*
*नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*पूर्व-उत्तर (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️*
*श्री सत्यनारायण (पूर्णिमा) व्रत, शरद पूर्णिमा, कोजागरी व्रत, वाल्मिकी एवं पराशर ऋषि जन्मोत्सव, खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण, मेला सालासर बालाजी, मीरा बाई जयन्ती आदि।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज ०७:३१ तक जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ची) नामक्षर से तथा इसके बाद २९:५४ तक जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार (ली) रखना शास्त्रसम्मत है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
*तुला – २९:४३ से ०८:०४*
*वृश्चिक – ०८:०४ से १०:२३*
*धनु – १०:२३ से १२:२७*
*मकर – १२:२७ से १४:०८*
*कुम्भ – १४:०८ से १५:३४*
*मीन – १५:३४ से १६:५७*
*मेष – १६:५७ से १८:३१*
*वृषभ – १८:३१ से २०:२६*
*मिथुन – २०:२६ से २२:४१*
*कर्क – २२:४१ से २५:०३*
*सिंह – २५:०३ से २७:२१*
*कन्या – २७:२१ से २९:३९*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*अग्नि पञ्चक – ०६:२७ से ०७:३१*
*शुभ मुहूर्त – ०७:३१ से ०८:०४*
*रज पञ्चक – ०८:०४ से १०:२३*
*शुभ मुहूर्त – १०:२३ से १२:२७*
*चोर पञ्चक – १२:२७ से १४:०८*
*शुभ मुहूर्त – १४:०८ से १५:३४*
*रोग पञ्चक – १५:३४ से १६:५७*
*चोर पञ्चक – १६:५७ से १८:३१*
*शुभ मुहूर्त – १८:३१ से २०:२६*
*रोग पञ्चक – २०:२६ से २२:४१*
*शुभ मुहूर्त – २२:४१ से २५:०३*
*मृत्यु पञ्चक – २५:०३ से २५:५३*
*अग्नि पञ्चक – २५:५३ से २७:२१*
*शुभ मुहूर्त – २७:२१ से २९:३९*
*शुभ मुहूर्त – २९:३९ से २९:५४*
*रज पञ्चक – २९:५४ से ३०:२८*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*निराशावादी धनी की अपेक्षा आशावादी गरीब अधिक सुखी होते है॥*🚩✅
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज आप अत्याधिक भावुक रहेंगे आपसी संबंधों में स्वयं को ठगा सा महसूस करेंगे। आज मन की बात किसी से ना बाटें लोग सहायता की जगह हंसी उड़ाएंगे। धन को लेकर मानसिक चिंता रहेगी जिसका प्रभाव सेहत पर भी पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में अनुभव का लाभ मिलेगा धन लाभ भी रुक-रुक कर होता रहेगा लेकिन खर्च भी अधिक रहने से इसे रोकना भारी पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा। महिला वर्ग से अनबन हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय देने से शान्ति मिलेगी।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। स्वास्थ्य लापरवाही के कारण ख़राब होगा। आर्थिक विषयो के फैसले सोच समझ कर ही करें हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को पिछड़ा अनुभव करेंगे। हीन भावना से ग्रस्त होने के कारण स्वभाव में उदासी रहेगी। गृहस्थ चलाने में महिलाओं का सहयोग मिलने से राहत तो मिलेगी लेकिन मिजाज भी चढ़ा रहने से असुविधा भी होगी। आर्थिक मामलो में स्पष्टता रखें। धन आने से पहले जाने के रास्ते बना लेगा।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष शुभ रहेगा निकट संबंधियों से अचानक भेंट होगी मन प्रसन्न रहेगा परन्तु किसी के तानों को अनदेखा करें शान्ति बनी रहेगी। व्यवसायी लोग कार्य क्षेत्र पर भी परोपकार की भावना रखेंगे आज जो भी आपके संपर्क में आएगा खुश होकर ही जाएगा। खर्च भी दिल खोल कर करेंगे इससे आर्थिक कमी भी बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों से परस्पर सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब होगा परन्तु निश्चित होगा। आज अंजान व्यक्ति पर भरोसा हानि करा सकता है।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज के दिन आप अपने मन की ज्यादा सुनेंगे कार्यो में किसी का दखल आपको सहन नहीं होगा नाही आज किसी अन्य पर जल्दी से विश्वास करेंगे। आज सरकारी कार्यो में थोड़ी भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल जायेगी। नौकरी व्यवसाय में लाभ कम परिश्रम से ही मिल जायेगा। महिलाओ के जिद्दी स्वभाव के कारण घर में बहस हो सकती है परन्तु जिद्द अनैतिक नहीं होगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक शुभ समाचार मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाये किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा आज ना करवाये।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। सेहत में सुधार आएगा कार्यो में गंभीरता से लगे रहेंगे। आज आप जिस कार्य में रुचि लेंगे उसे कर के ही मानेंगे चाहे हानि ही क्यों न हो। भाई बंधुओ के व्यवहार में स्वार्थ अधिक रहेगा। व्यवसायी वर्ग को दोपहर तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के आस-पास ही मिल सकेगा। पारिवार में रूठना मनना लगा रहेगा फिर भी शान्ति बनी रहेगी। महिलाये आस-पड़ोसियों से प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण रखेंगी। संध्या के बाद का समय सुख-चैन से बीतेगा।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज के दिन आप कार्यो में लापरवाही करेंगे जिससे कार्य में विलम्ब के साथ अन्य लोगो को असुविधा रहेगी। कार्य करते हुए भी मन कही और भटकेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहेगा बचत नहीं कर सकेंगे। मध्यान के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक स्थल के पर्यटन की योजना बनेगी। आज किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत भी रह सकते है। महिलाये स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें अकस्मात गिरावट आएगी। धर्म-कर्म में दिखावा अधिक रहेगा।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज के दिन आप विरोधियो पर विजय पाएंगे। स्वभाव में दिखावे का क्रोध रहेगा अंदर से दयालु रहेंगे ध्यान रहे अधिक परोपकारी स्वभाव हानि भी करा सकता है। व्यवसाय में सक्रिय रहने से अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। नौकरी वाले जातक पदोन्नति के लिए नामित हो सकते है। घर के बुजुर्ग एवं महिलाओ के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल खराब रहेगा लेकिन स्थिति स्वतः ही संभल जायेगी।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन मिश्रित रहेगा। वर्जित कार्यो की और आसानी से आकर्षित हो जाएगे। सरकार अथवा रिश्तेदारो से अशुभ समाचार मिल सकते है। आप जैसा चाहेंगे लोग उसके विपरीत कार्य करेंगे जो की अनायास क्रोध दिलाएगा। लोगो पर बिना सोचे भरोसा करना हानिकर सिद्ध होगा। धन सम्बंधित कार्यो से दौड़-धुप करनी पड़ेगी विवाद भी हो सकता है। महिलाये गृहस्थ में शान्ति बनाने का प्रयास करेंगी परन्तु इसमें सफल नहीं होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से दूर भागेंगे।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य की तरफ से निश्चिन्त रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा कार्यो को बेहतर तरीके से करेंगे। मन की चंचलता आज कम रहेगी परिजनो के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। कार्यो में आरम्भ में असफलता नजर आएगी फिर भी हिम्मत ना हारे प्रयास अवश्य सफल होंगे। धन लाभ आज आशा से कम ही रहेगा। धार्मिक कार्यो पर खर्च करने में आगे रहंगे। गृहस्थ की उलझने सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महिलाये आपकी और आकर्षित होंगी।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ज्यादा उलझनों वाले कार्यो से दूर रहेंगे। अकारण क्रोध के प्रसंग बनने से अशांति रहेगी। कार्यो में भागदौड़ करने के बाद भी निराशा मिलेगी। परिवार के सदस्य आपके कटु व्यवहार से आहत हो सकते है। मन में उलटे-सीधे विचार आएंगे अनैतिक कार्यो से दूर रहे सम्मान हानि हो सकती है। महिलाओ को भी मानसिक उलझने परेशान करेंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय नहीं होगा लेकिन थोड़ा बहुत अवश्य होगा। सेहत का ध्यान रखें।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज के दिन आप धन लाभ की आशा लगा कर रखेंगे परन्तु आशा के अनुसार नहीं होगा। मन कल्पनाओं के संसार में खोया रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान के बाद उदासीनता मिटेगी लेकिन उधार के व्यवहार अधिक रहेंगे। लोग आपसे स्वार्थ वश सम्बन्ध बनाएंगे। समाज के सम्मानित सदस्यों का नजरअंदाज करना अखरेगा। अपने किसी फैसले पर अड़ने से परिजनों एवं सहकर्मियो को दिक्कत आ सकती है। विपरीत लिंगीय आसक्ति आज मुसीबत में डालने वाली है सतर्क रहें। धन कोष में कमी आएगी।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज आप प्रत्येक कार्यो को देख-भाल कर ही करेंगे फिर भी सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे धैर्य रहते हुए भी मन में डर सा बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने के कारण संघर्ष भी बढ़ेगा। घर के सदस्य की सेहत अचानक ख़राब होने की संभावना है। धन सम्बंधित कार्यो में आज भागदौड़ के बाद भी निराशा मिलेगी। बड़े लोगो के द्वारा कटु अनुभव होंगे। महिलाओं को सम्मान दें संकट से बचे रहेंगे। यात्रा यथा संभव टाले चोट लगने का भय है। गहरे जल से भी दूरी बनाए। सन्तानो की आवश्यकता समय पर पूरी करें।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम। कुरुते यादृशं कर्म तादृशं प्रतिपद्यते।।
*शनिदेव जी की जय*
*⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳*


