Traffictail

भालकी अक्कमहादेवी कॉलेज के छात्रों का विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर चयन:

जिला संवाददाता :बीदर
बीदर जिले के भालकी के पदवी पूर्व महाविद्यालयों के जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भालकी अक्कामहादेवी महिला पदवी पूर्व कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर चयन किया गया है। शहर के एन.एफ. पदवी. पूर्व. कॉलेज के खेल मैदान में बीदर जिला पूर्व स्नातक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अक्ककामहादेवी महिला पदवी पूर्व कॉलेज भालकी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। टेनि कॉट खेल की कप्तानी स्वाति विरशेट्टी उनके साथियों ने पहला स्थान हासिल कर राज्यस्तर के लिए चयन किया है।और थ्रो बॉल खेल की कप्तानी शितल अर्जुन उनके साथियों ने पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए, और खो-खो खेल की कप्तानी नेहा रमेश उनके साथियों ने पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में चयन किया गया है।कुश्ती में प्रतीक्षा प्रकाश पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन किया है। योगा में राधिका पिता सूर्यकांत पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन किया है
400 मिटर दौड़ में ऐश्वर्या बिरप्पा ने दूसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन किया है।800 मिटर दौड़ में राजश्री वेंकट ने पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन किया है।5000मिटर दौड़ में अंजना संजीव कुमार पहला स्थान और प्रतिक्षा प्रकाश द्वितिय स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन किया है।थाली फेक में नैयना नरसिंग ने द्वितिय स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन किया है।
शांति वर्धक शिक्षण संस्थान के प्रशासक अधिकारी अंकुश ढोले ने सम्मानपूर्वक बात करते हुए कहा कि जो छात्राएं अक्कामहादेवी महिला कॉलेज में पढ़ रही हैं वे गरीब ग्रामीण परिवारों के किसानों के बच्चे हैं। खेल में रुचि रखने वाले बच्चों को संस्था के अध्यक्ष जिला प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में संस्था कार्यदर्शी सागर ईश्वर खंड्रे के सहयोग एवं प्रोत्साहन से बच्चों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।विशेषकर महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों की खेल उपलब्धियों के पीछे शारीरिक शिक्षण निर्देशक शेख साबेर मीयां पटेल की कड़ी मेहनत है।
शारीरिक शिक्षा व्याख्याता शेख साबेर मियां पटेल ने राज्य स्तर के लिए चयनित छात्रों का मार्गदर्शन किया ।छात्रों की उपलब्धि की सराहना करते हुए। शांति वर्धक शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष भालकी विधायक एवं कर्नाटक सरकार के वन पर्यावरण और जैविक मंत्री और केपीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने उन्हें बधाई दी।
इसी तरह संस्था के कार्यदर्शी सागर खंड्रे भी खुशी जाहिर की। प्रशासक अंकुश ढोले और कॉलेज के प्राचार्य धोंडीबा एस भुजंगे, व्याख्याता ओमकार के सूर्यवंशी, संजीव पी सूर्यवंशी, भीमराव गिरी, विजय कुमार वारद, दीपक सावरे, शरण गौड़ा जी पाटिल, अंजना बेलूर, सुमित्रा बिरादार, राजशेखरय्या स्वामी, अश्विनी सी सीता, संतोष राज भवन, धनराज मेंगा नागशेट्टी मुक्ता ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

Praja Math News
Author: Praja Math News

Poll not found