Traffictail

भालकी अक्कमहादेवी कॉलेज सबसे अधिक खेलों में विजई

:
जिला संवाददाता:बीदर
बीदर जिले के भालकी तालुका स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन श्री चन्नबस्वेश्वर गुरुकुल पदवी पूर्व विद्यालय करडीयाल के मैदान में रखा गया था। इस प्रतियोगिता में भालकी अक्कमहादेवी महिला पदवी पूर्व कॉलेज भालकी ने कई खेलों में पहला स्थान हासिल किया है। और जिला स्तर खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चुन लिया गया है। समूह खेल में जैसे: थ्रो बॉल :समूह खेल की कप्तान स्वाति पिता वीरशेट्टी और खो-खो: समुह खेल की कप्तान नेहा पिता रमेश, कबड्डी: समुह खेल की कप्तान अनुसया पिता रमेश, टेन्नी कोईट :समुह खेल की कप्तान शीला पिता चंद्रकांत,कुश्ती: खेल में प्रतीक्षा पिता प्रकाश, योगा : राधिका पिता सूर्यकांत, शिल्पा पिता अशोक, गायत्री पिता अशोक, उपविजेता खेल समूह खेलों में : वॉलीबॉल, बाल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शटल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, 4×100 मीटर रिले रेस ,4×400 मीटर रिले रेस दूसरे स्थान पर रहे।
एथीलेटीक्स: 400 मीटर रनिंग में ऐश्वर्या पिता पीरप्पा प्रथम स्थान, स्वाति पिता वीरशेट्टी द्वितीय स्थान, 800 मीटर राजेश्री पिता वेंकटराव प्रथम स्थान ,1500 मीटर सप्पना पिता अर्जुन प्रथम स्थान, 3000 मीटर स्वाति पिता वीरशेट्टी प्रथम स्थान, 5000 मीटर अंजना पिता संजूकुमार, गोला फेंक : प्रतीक्षा पिता प्रकाश प्रथम स्थान, थाली फेक : नैना पिता नरसिंह प्रथम स्थान , प्रतीक्षा पिता प्रकाश द्वितिय का स्थान, लंबी कूद: स्वाति पिता वीरशेट्टी प्रथम स्थान, अंजना पिता संजूकुमार द्वितीय स्थान ऊंची कूद: स्वाति पिता वीऱशेट्टी प्रथम स्थान,पर उन्होंने जीत हासिल की और जिला स्तर के लिए छात्रों का चयन किया।शारीरिक शिक्षा व्याख्याता शेख सबेरमिया पटेल ने छात्रों को खेल में मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए। शांति वर्धक शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष, भालकी विधायक एवं कर्नाटक सरकार के वन पर्यावरण एवं जिवज्ञान एवं केपीसीसी कार्यध्यक्ष एवं बीदर प्रभारी मंत्री ईश्वर खंड्रे ने शुभकामनाएं दीं। इसी प्रकार संस्थान के सचिव सागर ईश्वर खंड्रे ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। प्रशासक अधिकारी अंकुश ढोले और कॉलेज के प्रिंसिपल धोंडीबा एस. भुजंगे, ओमकार के. सूर्यवंशी, संजीव पी सूर्यवंशी, भीमराव बी गिरि, विजयकुमार वारद, दीपक सवारे, शारणगौड़ा पाटिल, अंजनादेवी बेलुरे, सुमित्रा बी. बिरादार, राजशेखरैय्या एस स्वामी, अश्विनी सी सीता, धनराज एस मेंगा, नागशेट्टी मुक्ता ने छात्रों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

Praja Math News
Author: Praja Math News

Poll not found