Traffictail

डांस का अनोखा फॉर्म जिसमें हवा में उठ जाते हैं डांसर्स, हैरान कर देगा ‘उड़ने वाले नृत्य’ का ये वीडियो

दुनिया में कई तरह के डांस फॉर्म हैं जो किसी प्रांत या देश की खासियत होते हैं. भारत में भी कथक, कथककली, भरतनाट्यम आदि जैसे कई डांस के प्रकार हैं. पर दुनिया में एक ऐसा भी डांस फॉर्म है जिसमें डांसर्स ‘हवा में उड़ने’ (Floating in air dance form) लगते हैं! ये डांस फॉर्म रूस का है और इन दिनों इससे जुड़ा एक वीडियो (floating dance video) ट्विटर पर वायरल हो रहा है.

ट्विटर अकाउंट @fasc1nate पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज (weird videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कई महिलाएं बेरेजका डांस (Berezka Dance) करती नजर आ रही हैं. ये रूस का डांस है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रूसी कोरियोग्राफर और डांसर Nadezhda Nadezhdina ने 1948 में इस कला को दुनिया के समने प्रस्तुत किया था और वो कई इंटरनेशनल ईवेंट्स में इसे लेकर गई थीं. लोगों का मानना है कि नेडेजडा की कोरियोग्राफी प्राचीन स्लैविक फोक डांस से प्रेरित है जो हजारों साल पुराना है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Praja Math News
Author: Praja Math News

Poll not found