Traffictail

आज का पंचांग

*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈*
*👉🏻लेख क्र.-सधस/२०८०/श्रावण/शु./१४*
*┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓*
*🌻बुधवार, ३० अगस्त २०२३🌻*

*सूर्योदय: 🌄 ०६:०९*
*सूर्यास्त: 🌅 १८:४५*
*चन्द्रोदय: 🌝 १८:३३*
*चन्द्रास्त: 🌜 ३०:०९*
*अयन 🌖 दक्षिणायन*
*ऋतु: 🏔️ शरद*
*शक सम्वत: 👉 १९४५ (शोभकृत)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८० (पिंगल) (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार २०७९)*
*संवत्सर 👉 शोभकृत*
*संवत्सर (उत्तर )👉 पिंगल*
*युगाब्द 👉 ५१२५*
*मास 👉 श्रावण (शुद्ध)*
*पक्ष 👉 शुक्ल*
*तिथि 👉 चतुर्दशी (१०:५८ से पूर्णिमा)*
*नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (२०:४६ से शतभिष्)*
*योग 👉 अतिगंड (२१:३१ से सुकर्मा)*
*प्रथम करण 👉 वणिज (१०:५८ तक)*
*द्वितीय करण 👉 विष्टि (२१:०१ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 सिंह*
*चंद्र 🌟 कुम्भ (१०:१८ से)*
*मंगल 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*बुध 🌟 सिंह (अस्त, पश्चिम, वक्री)*
*गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम)*
*शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)*
*राहु 🌟 मेष*
*केतु 🌟 तुला*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌*
*राहुकाल 👉 १२:२७ से १४:०२*
*यमगण्ड 👉 ०७:४४ से ०९:१८*
*दुर्मुहूर्त 👉 १२:०२ से १२:५३*
*अमृत काल 👉 ११:४२ से १३:०६*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:२६ से १५:१७*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४२ से १९:०५*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४२ से १९:४९*
*निशिता मुहूर्त 👉 २३:५५ से ००:४०*
*ब्रह्म मुहूर्त 👉 ०४:२३ से ०५:०८*
*राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम*
*होमाहुति 👉 चन्द्र*
*दिशाशूल 👉 उत्तर*
*अग्निवास 👉 पृथ्वी*
*भद्रावास 👉 मृत्यु (१०:५८ से २१:०१)*
*चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम १०:१९ से)*
*शिववास 👉 भोजन में (१०:५८ से श्मशान में)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – लाभ २ – अमृत*
*३ – काल ४ – शुभ*
*५ – रोग ६ – उद्वेग*
*७ – चर ८ – लाभ*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – उद्वेग २ – शुभ*
*३ – अमृत ४ – चर*
*५ – रोग ६ – काल*
*७ – लाभ ८ – उद्वेग*
*नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️*
*रक्षाबंधन (भद्रा के बाद), श्रीसत्यनारायण (पूर्णिमा) व्रत, हयग्रीव अवतार जन्मोत्सव, पंचक आरम्भ १०:१८ से कजरी पर्व, विवाहादि मुहूर्त सिंह- तुला लग्न (प्रात: ०६:०९ से १०:५७) तक, गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः ०६:०९ से ०९:१७ तक आदि ।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज २०:४७ तक जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गी, गू, गे) नामक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (गो) नामक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
*सिंह – ०४:५८ से ०७:१७*
*कन्या – ०७:१७ से ०९:३५*
*तुला – ०९:३५ से ११:५६*
*वृश्चिक – ११:५६ से १४:१५*
*धनु – १४:१५ से १६:१९*
*मकर – १६:१९ से १८:००*
*कुम्भ – १८:०० से १९:२६*
*मीन – १९:२६ से २०:४९*
*मेष – २०:४९ से २२:२३*
*वृषभ – २२:२३ से ००:१८*
*मिथुन – ००:१८ से ०२:३३*
*कर्क – ०२:३३ से ०४:५५*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*मृत्यु पञ्चक – ०५:५२ से ०७:१७*
*अग्नि पञ्चक – ०७:१७ से ०९:३५*
*शुभ मुहूर्त – ०९:३५ से १०:५८*
*रज पञ्चक – १०:५८ से ११:५६*
*शुभ मुहूर्त – ११:५६ से १४:१५*
*चोर पञ्चक – १४:१५ से १६:१९*
*शुभ मुहूर्त – १६:१९ से १८:००*
*रोग पञ्चक – १८:०० से १९:२६*
*शुभ मुहूर्त – १९:२६ से २०:४७*
*मृत्यु पञ्चक – २०:४७ से २०:४९*
*रोग पञ्चक – २०:४९ से २२:२३*
*शुभ मुहूर्त – २२:२३ से ००:१८*
*मृत्यु पञ्चक – ००:१८ से ०२:३३*
*अग्नि पञ्चक – ०२:३३ से ०४:५५*
*शुभ मुहूर्त – ०४:५५ से ०५:५३*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*पानी की एक बूंद गर्म तवे पर पड़े तो मिट जाती है, कमल के पत्ते पर गिरे तो मोती की भांति चमकने लगती है, सीप में गिर जाये तो स्वयं ही मोती बन जाती है। केवल संगत का अंतर होता है।”*😊✅
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपको धन के साथ ही सम्मान भी दिलाएगा। समाज के उच्च प्रतिष्ठित लोगो से जान-पहचान बढ़ेगी भविष्य में इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज लोगो की खातिरदारी पर खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय में भी आकस्मिक वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप सांसारिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे। मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निकटता आएगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। आज आप जिस भी कार्य का प्रयास करेंगे देर अबेर उसमे सफल अवश्य होंगे।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन शांति से बीतेगा। आज कार्यो के आरम्भ में ज्यादा काम देख कर घबराहट होगी परन्तु थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल जाएगी। व्यवसायी लोगो को सरकारी सहायता मिलने की संभावना आज अधिक है अन्य सरकार संबंधित कार्य भी सहज पूर्ण होंगे। आर्थिक लेन देन भी आज निर्विघ्न चलते रहंगे धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली बनेगी। घरेलू वातावरण में छोटी मोटी उलझने रहने पर भी परस्पर एकता दिखेगी। आज किसी के बहकावे में ना आये।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज के दिन आपके अंदर नई चेतना जागृत होगी। धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में रुचि लेंगे किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बन सकती है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी के बाद निर्वाह योग्य आय हो जाएगी लेकिन आज सहकर्मियों का प्रति सकारात्मक सोच रखें अन्यथा मतभेद भी हो सकते है। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य मिलने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी। घर के सदस्य इच्छा पूर्ति के लिए जिद करेंगे जिसे पूर्ण करने पर खर्च होगा। दूर स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती से हानि कराएंगे। अपने निर्णय पर नही टिकने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र अथवा परिवार में आपकी आलोचना होगी। कार्य स्थल पर भी अधिकांश समय अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में बीतेगा। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा। कार्यो का विस्तार एवं निवेश आज ना करें। संभव हो तो यात्रा भी टालें वाहन चलाते समय सावधानी रखें चोट लगने का भय है। परिवारके आवश्यकता पूर्ति में देरी होने से कलह होगी।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल सहयोगी वातावरण मिलने से सुव्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे इसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। आज आपके पास किसी आशा से आया कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नही जाएगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही परोपकार पर भी ध्यान देंगे सामाजिक कार्यो में समय कम दे पाएंगे फिर भी आर्थिक सहयोग करने से मान बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धी आपके आगे टिक नही सकेंगे। गृहस्थ में आपके निर्णयों को सम्मान मिलेगा पारिवारिक सदस्यों को आपकी आवश्यकता भी रहेगी।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन आपके लिये लाभ के साथ ही खर्च वाला भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज संबंधों से ज्यादा धन को अधिक महत्त्व देंगे धन लाभ आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन संबंधों में खटास आएगी। घर की अपेक्षा बाहर के लोग आप पर अधिक विश्वास करेंगे। लेकिन रोजगार संबंधित कार्य स्वयं के बल पर ही करने होंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर खर्च होगा महिलाये आज ज्यादा खर्चीली रहेंगी जिससे घर का बजट प्रभावित हो सकता है। घर के बुजुर्ग पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे। आत्मसंतोष की कमी रहेगी।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज आप प्रत्येक कार्यो में आवश्यकता से कुछ अधिक दिमाग लगाएंगे स्वयं को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे हद से ज्यादा आत्मविश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य व्यवसाय में आज कार्यो को स्वाभाविक ही होने दें सहकर्मियों के कार्यो में टांग अड़ाना भारी पड़ेगा। व्यवसाय नए प्रयोग आज ना करें हानि हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा हाथ पैरों में शिथिलता आएगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य से बचें। परिजनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें इससे घर मे शांति बनी रहेगी।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आपका आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। आपको आज किसी की भलाई करने पर भी बदले में बुराई ही मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह ना दें एवं ना ही किसी के व्यक्तिगत कार्यो में दख़ल दें सम्मान हानि हो सकती है। दिन के अधिकांश समय घरेलू उलझनों के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। भले बुरे का विवेक कम ही रहेगा। व्यवसाय में भी असफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा लेकिन इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। धैर्य से आज का दिन व्यतीत करें। धन को ज्यादा महत्त्व ना दें।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध से ही धन संबंधित कार्यो की जोड़ तोड़ में लग जाएंगे लेकिन सफलता मध्यान के बाद ही मिलेगी। कार्य व्यवसाय के साथ ही आज अतरिक्त आय के स्त्रोत्र भी बनेंगे लंबी यात्रा के योग भी बन रहे है जो कि अंत समय मे टल भी सकते है फिर भी यात्रा में सामान की सुरक्षा निश्चित करें। घर मे आज आनंददाय वातावरण रहेगा परिजनों की खुशि के लिये बजट से ज्यादा खर्च करेंगे लेकिन धन लाभ भी साथ होने से आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। महिलाये मनपसंद वस्तु पाकर खुश रहेंगी। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताएंगे कार्य स्थल पर आज व्यवसाय कुछ खास नही रहेगा फिर भी आत्मसंतोष की भावना रहने से मन विचलित नही होगा। समस्त कार्यो में अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी इसलिए आज के दिन अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा परन्तु आवश्यक कार्यो पर ही खर्च करेंगे। मध्यान के बाद लाभ के सौदे हाथ लगेंगे निकट भविष्य में इनसे धन लाभ होगा। घरेलू वातावरण किसी सदस्य के गलत आचरण के कारण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। बुजुर्गो की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। मन किसी एक निर्णय पर नही टिकने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आज आप किसी पर भी जल्दी से विश्वास नही करेंगे। घर के सदस्यों को भी शक की दृष्टि से देखने पर माहौल खराब होगा। पूजा पाठ में श्रद्धा रहेगी फिर भी मन इधर उधर भटकने से एकाग्रता नही रहेगी। नौकरी पेशा जातक कामो में लापरवाही दिखाने पर अपमानित हो सकते है। काम चलाने लायक आर्थिक लाभ संध्या के आसपास हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों को आज संतुष्ट नही कर पाएंगे।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा। सेहत में प्रातः काल से ही गिरावट बनेगा जिसका प्रभाव समस्त दिनचार्य पर पड़ेगा। अधिकतर कार्य मजबूरी में करने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी सौदे के निरस्त होने अथवा कार्यो में त्रुटि रहने से निराश होंगे। सरकारी एवं सम्पति संबंधित मामलों में उलझने बढ़ेंगी इन्हें यथा सम्भव आज ना करें। आज किसी पर भी बिना विचार किये विश्वास ना करें किसी अपरिचित द्वारा धोखा हो सकता है। दाम्पत्य में खर्च करने पर भी शांति स्थापित करने में असफल रहेंगे।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
अध्रुवेण शरीरेण प्रतिक्षण विनाशिना। ध्रुवं यो नार्जयेत् धर्मं स शोच्यः मूढचेतनः।।
*भगवान गणेश जी की जय*
*_⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳_*

Praja Math News
Author: Praja Math News

Poll not found